फूलपुर बार के विजय अध्यक्ष, रविन्द्र महामंत्री निर्वाचित
गंगापार, जून 13 -- फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। देर रात आए परिणाम में विजय बहादुर यादव अध्यक्ष व रविन्द्र प्रताप सिंह महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गये। इसके साथ ही अन्य पदों के भी परिणाम घोषित कर दिए गए। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के क्रम में शुक्रवार को तहसील के पुस्तकालय कक्ष में विभिन्न पदों के लिए मतदान एवं मतगणना संपन्न हुई। कुल 507 मतदाताओं में से 481 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला, जिसके बाद 3:30 बजे से मतगणना शुरू हुई जिसका परिणाम देर रात घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में विजय बहादुर यादव ने 45 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.