आजमगढ़, अप्रैल 29 -- आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कानून-व्यवस्था को चुश्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से फूलपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं निजामाबाद थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह, मेहनाजपुर थानाध्यक्ष मनीष पाल, जीयनपुर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को थानेदार के पद से हटा दिया। सब इंस्पेक्टर हीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी मीडिया सेल, सब इंस्पेक्टर मनीष पाल को अपना पीआरओ बनाया है, जबकि इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को साइबर थाना का प्रभारी बनाया है। वहीं सिधारी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष निजामाबाद, गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को थानाध्यक्ष मेहनाजपुर, कंधरापुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अनुराग कुमार को थानाध्यक्ष महराजगंज, महराजगंज ...