फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी; झोपड़ी जलाने पर भड़की युवती ने दी धमकी, नौ पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: यूपी के बदायूं से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में युवती की किसी ने झोपड़ी जला दी। युवती ने पुलिस-प्रशासन और लेखपाल पर आरोप लगाए। उसका आरोप है कि जबरन घर में घुसकर उसकी झोपड़ी में आग लगा दी गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती कह रही है कि फूलनदेवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी। जलती झोपड़ी के सामने वीडियो बनाकर युवती ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो के वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरा मामाला कादरचौक थाना क्षेत्र के लभारी गांव का है। यहां हल्का लेखपाल धीरेन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.