फूलन देवी ने शोषितों और वंचितों की आवाज बुलंद की : सर्वेश बाबू गौतम
औरैया, जुलाई 25 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में शनिवार को पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद किया। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अन्याय के खिलाफ लड़ने का साहस दिखाया। समाजवादी पार्टी उनके सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- शोषितों और वंचितों की आवाज थी फूलन देवी:सपा आज आवश्यकता है कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.