सोनभद्र, जुलाई 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की शनिवार को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में उनके चरित्र चित्रण पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की महान योद्धा स्व. फूलन देवी ने गरीबों एवं महिलाओं की लड़ाई सदन तक लड़ने का काम किया। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि महिलाएं अपनी आन बान शान पर उतर आए तो वह हर मुमकिन काम को कर सकती है । स्व. फूलन देवी एक ऐसी महान योद्धा महिला थी जो हर जुल्म को सहन करके सदन तक पहुंचने का काम किया। यह भी पढ़ें- सपा कार्यालय पर फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, मोहम...