प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मीराभवन स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को सामाजिक न्याय की योद्धा और पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर ने संचालन पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, शोषण के खिलाफ आवाज और सामाजिक समानता की लड़ाई का प्रतीक रहा। उन्होंने मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद में पहुंचकर शोषित, वंचित, महिलाओं और कमजोर वर्गों की आवाज उठाई। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय की प्रतीक थी फूलन देवी वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रति फ...