फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने फूलन देवी के जीवन, संघर्ष और राजनीतिक योगदान पर विचार रखे। तनवीर खान ने कहा कि फूलन देवी ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए समाज के वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 2001 को दिल्ली स्थित उनके आवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी। सभा में प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद, नीरज मिश्रा, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.