फूलन देवी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
उरई, जुलाई 25 -- कालपी। संवाददाता समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव शेखपुर गुड़ाखास स्थित भैरव बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्व फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी निषाद द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपराज गुर्जर ने की। गांव में आयोजित सभा को संम्बोधित करते हुये क्षेत्र के सांसद के प्रतिनिधि राजू अहिरवार ने फूलन देवी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.