गोरखपुर, जुलाई 26 -- गोरखपुर। निषाद विकास महासभा की ओर से शनिवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। निषाद राज मंदिर, मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी अदम्य साहस, संघर्ष और वीरता की प्रतिमूर्ति थीं। सामाजिक विषमताओं के खिलाफ संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निषाद विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पुन्नीलाल निषाद ने की। संचालन रमेश चंद्र निषाद ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज निषाद, लालचंद निषाद, रविंद्र निषाद, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष देवेंद्र निषाद, शिव कुमार निषाद एडवोकेट, गजेंद्र साहनी, प्रदीप निषाद, इंजीनियर मुनीब निषाद, केदार निषाद और गौतम लाल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। यह...