रुद्रपुर, मार्च 15 -- शांतिपुरी। रविवार को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं का प्रतीक फूलदेई पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चे हाथों में फूलों की टोकरी लेकर घर-घर पहुंचे और उन्होंने देहरी पर फूल बिखेरते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने घरों की देहरी पर रंग-बिरंगे फूल डालते हुए पारंपरिक गीत गाए और परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चों को गुड़, चावल, मिठाइयां, भेंट आदि देकर उनका स्वागत किया। गांव में पूरे दिन बच्चों की किलकारियों से उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बुजुर्गों का कहना है कि फूलदेई पर्व बसंत ऋतु के आगमन और नई फसलों की खुशहाली का प्रतीक है। इस दिन बच्चे घरों की देहरी पर फूल डालकर पूरे वर्ष सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इधर, शांतिपुरी नंबर दो आनंदपुर में रविवार को नन्हे बच्चे...