देहरादून, मार्च 15 -- श्रीनगर। उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर रविवार को श्रीनगर नगर क्षेत्र में उल्लास, संस्कृति और परंपरा का संगम देखने को मिला। बालपर्व के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व में छोटे-छोटे बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने पूरे नगर को फूलों की खुशबू और लोकगीतों की मधुर धुनों से सराबोर कर दिया। सुबह होते ही नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचे। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फूलों की टोकरी लिए बच्चों की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में शामिल बच्चे 'फूलदेई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार' जैसे पारंपरिक फुलारी गीत गाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। बच्चों ने देहरियों पर रंग-बिरंगे फूल डालकर परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की...