मथुरा, मार्च 11 -- मथुरा। सर्वसमाज मेला कमेटी ने सौंख के गांव नगला अक्खा में फूलडोल मेला आयोजित किया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन एवं बाबा कढेरा सिंह विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सोमवार देर शाम गांव की महिलाओं ने चरकुला नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि फूलडोल मेला हमारी समृद्ध लोक परंपराओं, संस्कृति और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है। उन्होंने मेले की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए आयोजकों और सहयोगियों को बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर चरकुला नृत्य प्रस्तुत करने वाली महिलाओं, बंब पार्टियों और कीर्तन मंडली के कार्यकर्ताओं को सर्व समाज मेला कमेटी के सदस्यों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.