हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। लाइन मेंटेनेंस के लिए रविवार को फूलचौड़ बिजलीघर से पांच घंटे तक सप्लाई बंद रही, जिससे संगम विहार फीडर से जुड़े लोगों को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कटौती का सामना करना पड़ा। इस दौरान क्षेत्र के ट्यूबवेल नहीं चलने पर पानी का भी संकट बना रहा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि रोस्टर के अनुसार मेंटेनेंस का काम किया गया। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को पूर्व में दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...