फूलचंद कीर्तन बैठकी में 261 ने करायी स्वास्थ्य जांच
देवघर, जून 28 -- देवघर कार्यालय संवाददाता पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में शिवगंगा तट स्थित फूलचंद कीर्तन बैठकी में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का समापन रविवार को हो गया। शिविर मेदांता-द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से 26 जून और 27 जून को पूर्वाह्न 10 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया। उसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर जांच करायी। दो दिवसीय शिविर के दौरान कुल 261 लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई। शिविर में मरीजों के लिए कई तरह की अत्याधुनिक जांच उपलब्ध कराई गई थीं, जिनमें मुख्य रूप से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, बीएमडी व पीएफटी जांच शामिल रहे। जांच के साथ मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार तनेजा व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपांशु राव ने मरीजों की रिपोर्ट दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.