फूफा को भतीजे ने मार डाला! शिवपुरी में सिर पत्थर से कुचल दिया; पिता की हत्या का था शक
शिवपुरी, सितम्बर 16 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने हत्या के आरोप में भौराना निवासी दिलीप रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे करीब 7 से 8 साल पुरानी रंजिश सामने आई है। आरोपी को शक था कि उसके पिता प्रीतम रावत की संदिग्ध मौत के पीछे उसके फूफा मोहर सिंह रावत का हाथ था।पुरानी रंजिश में हुई हत्या इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने 21 अगस्त की रात मोहर सिंह की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार वारदात राती किरार पुलिया के पास हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज, एफएसएल जांच और साइबर सेल से मिले तकनीकी सुरागों को खंगाला। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख, जानिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.