रांची, जून 23 -- खूंटी, संवाददाता। फूदी स्थित सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को झारखंड के सभी जिलों के जिला सहकारिता पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन निबंधक सहयोग समिति झारखंड शशि रंजन, उपायुक्त मो. जावेद हुसैन एवं उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला सहकारिता पदाधिकारियों की कार्यक्षमता, तकनीकी दक्षता तथा समन्वय क्षमता को बढ़ाना है, ताकि सहकारिता क्षेत्र की योजनाओं का प्रभावी संचालन और अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके। विशेषज्ञ देंगे तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण:

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहकारी संस्थाओं के आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण और संस्थागत सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है...