फूड स्ट्रीट में शहरवासियों ने देशभर के व्यंजनों का चखा स्वाद
बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो। बोकारो इस्पात नगरी में पहली बार फूड स्ट्रीट का आयोजन रविवार को गांधी चौक से बोकारो मॉल तक हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में शहरवासी अपने परिवार के साथ लजीज व्यंजन का स्वाद चखा। दक्षिण भारत हो या फिर उत्तर भारत के व्यंजन,पूर्वी भारत से लेकर पश्चिम भारत के व्यंजनों से यह स्ट्रीट पटा रहा। यही नहीं शहर के विभिन्न सेक्टरों के अलावा चास से भी भारी संख्या में लोग भी इस फूड स्ट्रीट में पहुंचे और नए व्यंजनों का स्वाद लिया। रात 10 बजे तक चलनेवाले इस फूड स्ट्रीट का उदघाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया। इस अवसर पर 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। सभी स्टॉल में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जा रहे थे। यही नहीं सड़क के मध्य खाने की भी व्यापक व्यवस्था थी। रविवार का दिन होने के कारण बोकारो स्टील प्लांट से जुड़े अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.