फूड सेफ्टी मित्र के नाम पर क्यूआर कोड बना विक्रेताओं से मांगे पैसे
धनबाद, जुलाई 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद में खाद्य कारोबारियों से ठगी का नया और हाईटेक तरीका सामने आया है। जालसाज फूड सेफ्टी मित्र के नाम पर कारोबारियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फर्जी क्यूआर कोड के जरिए लाइसेंस और विभागीय प्रक्रिया का हवाला देकर कारोबारियों से ऑनलाइन पैसे वसूलने की कोशिश हो रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उसे फर्जी बताते हुए कारोबारियों से सतर्क रहने की अपील की।
ठगी का तरीका जिले के कई खाद्य विक्रेताओं और छोटे-बड़े कारोबारियों के पास कुछ लोग पहुंच रहे हैं। वे खुद को फूड सेफ्टी से जुड़ा प्रतिनिधि अथवा फूड सेफ्टी मित्र बताकर दुकानदारों से कहते हैं कि लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन अथवा अन्य विभागीय प्रक्रिया के लिए तत्काल भुगतान करना होगा। इसके लिए वे क्यूआर कोड दिखाकर उसे स्कैन करने का दबाव बना रहे हैं। कई मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.