औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- औरंगाबाद के किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महाविद्यालय परिसर में फूड एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं की रचनात्मकता, कौशल और उद्यमिता भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. कुमारी गायत्री सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनने और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने में सहायक होती हैं। विभाग की शिक्षिका डॉ. दीपक कुमारी एवं मीनू कुमारी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पारंपरिक व आधुनिक व्यंजनों के साथ हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएं, उपयोगी घरेलू सामग्री तथा पर्यावरण अनुकूल उत्पाद प्रदर्शित किए। शिक्षकों व अतिथियों ने जया कुमारी, निभा कुमारी, स...