फूड वैली के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को पीटा
लखनऊ, जून 12 -- गोमती नगर स्थित फूड वैली के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को दबंग ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। कर्मचारी बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। गोमती नगर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मूल रूप से रायबरेली शिवरतनगंज निवासी जीत बहादुर सिंह समता मूलक चौराहे के पास फूड वैली में सिक्योरिटी सुपरवाइजर हैं। वह बुधवार रात नौ बजे मरीन ड्राइव के पाथवे पर टहल रहे थे। आरोप है कि तभी वहां राज कुमार यादव पहुंचा। वह कुछ माह पहले भी उनके साथ गाली गालौज कर चुका है। आरोप है कि बुधवार रात को आरोपी राजकुमार ने उन्हें गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार किया। जब जीत बहादुर ने विरोध जताया तो आरोपी राजकुमार ने किसी ठोस वस्तु से उनके सिर पर हमला कर दिया। सिर पर हमले से खून निकलने लगा। इस पर जीत ने शोर मचाया। शोर सुनकर बगल में फूड वैली के कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.