रांची, जून 17 -- रांची, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को नेस्ले और नासवी की ओर से स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए दो दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार ने कहा कि शहर के सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कुल चार बैचों में दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में लगभग 200 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्ट्रीट फूड वेंडर्स का समाज में महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुकता और तकनीकी जानकारी के अभाव के कारण कई कमियां देखने को मिलती है। इस प्रकार का प्रशिक्षण वेंडर्स को उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने में सहायक होगा। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र प्रसाद ने क...