मथुरा, अप्रैल 29 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सौंख रोड स्थित दो होटलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। पानी की जांच भी नहीं कराई जा रही थी। सुधार नोटिस दिया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के निर्देशन में टीम ने सौंख रोड स्थित होटल ताज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चेक किया। टीम ने किचन को चेक किया तो स्थिति देख चौंक पड़े। साफ-सफाई नहीं थी। गंदगी अधिक थी। उपलब्ध कराए जा रहे पानी की जांच काफी समय से नहीं हुई। कमियां मिलने पर दोनों होटल संचालकों को सुधार नोटिस दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिना लाइसेंस का संचालित पाया गया पुलिस कैंटीन कारोबार भी बंद कराया जा सकता है। यहां नॉन वेज भोजन मिलता है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण ...