बिजनौर, मई 4 -- चांदपुर। आधारशिला द स्कूल में फूड विदाउट फायर प्रतियोगिता हुई। इसमें नीलगिरि, अरावली, विन्ध्याचल, हिमालय हाउस के बच्चों ने भाग लिया। इसमें विंध्याचल हाउस और हिमालय हाउस संयुक्त रूप से विजेता घोषित हुए, जबकि अरावली हाउस और नीलगिरी हाउस उपविजेता रहे। सभी छात्रों ने बिना आग की सहायता से बनने वाले कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। निर्णायक मंडल में सक्षम अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, प्रांजल अग्रवाल, पुष्कर भाटिया और ओवैस सिद्दीकी रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, स्कूल कोऑर्डिनेटर बबिता त्यागी आदि रहे। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया में रेड हाउस और इलेक्ट्रिक व्हीकल में ग्रीन हाउस रहा प्रथम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.