फूड लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर चार ढाबों संचालकों को नोटिस
हरिद्वार, अप्रैल 13 -- चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर स्थित ढाबों, रेस्टोरेंट और होटलों पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना लाइसेंस संचालन और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड न होने पर चार ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि कुल 14 ढाबों, रेस्टोरेंट और होटलों का निरीक्षण किया गया। जांच में चार ढाबों पर फूड लाइसेंस न तो प्रस्तुत किया गया और न ही प्रदर्शित मिला। जिस पर संचालकों को मौके पर ही नोटिस देते हुए दो दिन के भीतर लाइसेंस बनवाकर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.