फूड प्वॉइजनिंग से नौ की बिगड़ी हालत
महोबा, अप्रैल 20 -- महोबा, संवाददाता। शादी के पूर्व मंडप के कार्यक्रम में खाना के बाद फूड प्वॉइजनिंग से 9 लोगों की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के रतौली गांव निवासी के निवासी राममिलन प्रजापति की बेटी करिश्मा की शादी मंगलवार को होनी है। रविवार को मंडप में रिश्तेदारों के लिए आलू टमाटर की सब्जी बनाई गई। खाना खाने के बाद रिश्तेदारों की हालत बिगड़ने लगी और लोग उल्टी दस्त से परेशान हो गए। 60 वर्षीय लक्ष्मण, 3 वर्षीय आदित्य, 7 वर्षीय नीलम, 32 वर्षीय प्रेमा, 18 वर्षीय कशिश, 70 वर्षीय संतोष की हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से हालत बिगड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.