गोड्डा, जुलाई 24 -- मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ा पंचायत के ग्राम मेघनाद में फूड प्वाइजनिंग से 10 लोग बीमार हो गए, जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ राजकुमार सील द्वारा किया जा रहा है। परिवार के मुखिया पप्पू ठाकुर ने बताया कि खलिहान से बच्चों ने पुआल में उगने वाले छाता (मशरूम) को इकट्ठा कर घर लाया था, जिसे पकाकर परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन के साथ खाया और धान रोपाई हेतु खेत चले गए। जहां रोपाई कर रही वंदना देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिस कारण उसे घर लाया गया। जहां परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत भी खराब थी। उन्हें उल्टियां आ रही थीं। आनन फानन में सभी लोगों को मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसका इलाज जारी है। डॉ सील ने बताया कि उन्हें स्लाइन के साथ अन्य जरूरी दवा दी जा रही है। विष...