दुमका, अप्रैल 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। फूड प्वाइजनिंग से बासुकीनाथ की एक 33 वर्षीय महिला चम्पा देवी की मौत हो गई,जबकि महिला के चार बच्चे बीमार है और सभी का जरमुंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि वीरू साहा अपनी पत्नी एवं चार बच्चों के साथ बासुकीनाथ के काली मंदिर के निकट का निवासी है। वीरु को शराब पीने की लत लगी हुई है। वह गुरुवार दोपहर को बासी भात और बाजार से लाकर घुमनी और मुढ़ी अपने पूरे परिवार के साथ खाया था। शाम होते ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों व आसपास के लोगों ने रात के करीब 10 बजे सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य जरमुंडी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उसके चारों बच्चों का इलाज जरमुंडी के अस्पताल में ही चल रहा है। बीमार पुत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.