फूड प्वाइजनिंग को लेकर दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ठोठिया गांव में किया सर्वे
आजमगढ़, अगस्त 6 -- मेहनगर । मेहनगर थाना क्षेत्र के ठूठिया में कथित फूड प्वाइजनिंग की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दूसरे दिन भी गांव में डटी रही। टीम ने घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया। गौरतलब है कि गांव निवासी हीरालाल राम की पुत्री की संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद मृत्यु हो गई थी, जबकि परिवार की अन्य महिलाएं भी बीमार हो गई थीं। सूचना मिलने पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर के चिकित्साधिकारी डॉ. जैनेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे । डॉ. जैनेंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव के लगभग 100 घरों का सर्वे किया जा चुका है। जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति में टाइफाइड, मलेरिया अथवा उल्टी-दस्त जैसे लक्षण नहीं पाए गए। अधिकांश मरीज सामान्य वायरल बुखार से पीड़ित मिले।उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.