बिजनौर, मार्च 21 -- नजीबाबाद। कुट्टू के आटे के सेवन से दर्जनों लोगों की हालत बिगड़ गई थी। सभी स्वस्थ हैं, एक बालिका जो गंभीर थी उसके स्वास्थ्य में भी सुधार बताया गया है। कुट्टू के आदे के नमूने जांच के लियें भेजे हैं और प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत दी गई है। नजीबाबाद के ग्राम सिकरौडा, लाहक कला, मोहनपुर और खैरुल्लापुर में नवरात्रि के पहले दिन व्रत मे कुट्टू के आटे का सेवन करने से दर्जनो लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। सभी स्वस्थ हैं। एक बालिका जिसकी गंभीर हालत थी उसके स्वास्थ्य में भी सुधार है।पीड़ितों के अनुसार नजीबाबाद के मोटा आम क्षेत्र के जिस किराना स्टोर से कुट्टू का आटा खरीदा था, खाद्य विभाग के अधिकारी ने आटे के नमूने लिये और जांच के लिये भ...