फूड प्वाइजनिंग : पनीर और रसगुल्लों की जांच रिपोर्ट खोलेगी बीमार होने का राज
बुलंदशहर, मई 13 -- जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सलगवां में गोद भराई कार्यक्रम के बाद बची बासी सब्जी खाने से लोगों के बीमार होने के मामले में अब खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट बीमारी का कारण स्पष्ट करेगी। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सब्जी और रसगुल्लों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार गांव में सोमवार को गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में बची सब्जी को घर वालों ने गांव के लोगों में बांट दिया था। ग्रामीणों ने मंगलवार को उस सब्जी का सेवन किया, जिसके बाद एक-एक कर करीब 40 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, पेट दर्द और अन्य शिकायतों के चलते कई लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.