फूड प्लाजा पर रुके परिवार की कार का शीशा तोड़कर 25 लाख का सामान पार
इटावा औरैया, जून 11 -- सैफई। देश के सबसे आधुनिक और सुरक्षित माने जाने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर न केवल यात्रियों को निशाना बना रहे हैं, बल्कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भी खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। पिछले छह महीनों के भीतर इटावा जनपद में एक्सप्रेसवे पर चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें लाखों रुपये का सामान और कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए। लगातार हो रही इन घटनाओं ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला क्षेत्र के माहोटी गांव के पास स्थित फूड प्लाजा का है, जहां हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक परिवार की कार का शीशा तोड़कर चोर करीब 25 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.