गौरीगंज, अप्रैल 15 -- भादर। रामगंज थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित एक फूड कंपनी के प्लांट में बुधवार की सुबह लगभग साढ़े छः बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लोहे के राड से रस्सी के सहारे फंदा से 21वर्षीय प्रियंक कुमार मिश्र पुत्र राजेश कुमार मिश्र का शव लटकता मिला। युवक का शव देख प्लांट कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची रामगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी कारहने वाला था। वह कंपनी में मजदूरी करता था। मृतक का छोटा भाई शुभम मिश्र भी वही मजदूरी करता है। प्रभारी निरीक्षक रामगंज कृष्ण मोहन सिंह ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.