चम्पावत, अप्रैल 28 -- योगेश, चम्पावत। आरसेटी की ओर से मोत्युराज में महिलाओं का छह दिनी फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वरोजगार करने को प्रेरित किया। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने प्रशिक्षणथार्थियों को दो साल तक मार्गदर्शन देने की बात कही। उन्होंने नेट बैंकिंग, साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर सुधेश धीमान ने नमकीन, बिस्कुट और मोटे अनाज से खाद्य सामग्री बनाने के बारे में बताया। आयोजन में आरसेटी फैकल्टी विजय लडवाल, राजेश पंत आदि ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- निःशुल्क बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.