फूड पॉइजनिंग मामले में सैंपल सील, 17 की हालत अब भी गंभीर
कन्नौज, मई 16 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव में शुक्रवार को एक धार्मिक आयोजन का प्रसाद खाने से 59 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं और बच्चे हुए। हालांकि, त्वरित इलाज के बाद 42 लोगों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है, लेकिन 17 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज तिर्वा में जारी है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिमुआपुर गांव पहुंचकर घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया और दवाइयां बांटीं। विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए आयोजन में इस्तेमाल हुई पंजीरी, पंचामृत, खीर, घी, मेवा और दूध के सैंपल सील कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। जांच के दायरे में वह दूधिया भी है, जिससे आयोजन के लिए दूध लिया गया था। चिकित्सा अधीक्षक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.