बस्ती, जून 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों खास तौर पर पिज्जा, मिठाई और फूड पार्सल में स्टेपल पिन या मेटल के तारों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। इस आदेश के बाद अब विभाग दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग और खाद्य इकाइयों को जागरूक किया जाएगा। निगरानी समितियां बनाई जाएगी। माना जा रहा है फूड पैकेजिंग में लगाई गई यह रोक खाद्य संरक्षा की दृष्टि से काफी अहम साबित होगा और इससे कई तरह के खतरे कम होंगे। एफएसएसएआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सीएस) डॉ. अमित शर्मा की ओर से सभी प्रदेशों के फूड सेफ्टी कमिश्नर और फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को इस बारे में एडवाइजरी जारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...