बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- फोटो : फूड पार्क-राजगीर खेल परिसर में हॉकी प्रतियोगिता के लिए बने फूड पार्क में व्यंजनों के स्टॉल। राजगीर, निज संवाददाता। हॉकी टूर्नामेंट में भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। उनकी सुविधा के लिए खेल परिसर में फूड पार्क बनाया गया है। यहां लिट्टी-चोखा से लेकर दक्षिण भारतीय व्यंजनों की भी व्यवस्था है। बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों को इसमें खास जगह दी गयी है। यहां लोग पेट भी भूख मिटाने के साथ ही विभिन्न राज्यों की खान-पान की संस्कृति को नजदीक से जान सकेंगे। यहां अलग-अलग स्टॉल पर चाय-कॉफी, पिज्जा, बर्गर, चिकन, मटन, मछली, राजमा-चावल, आइसक्रीम, छोटे-भटूरे, एगरोल, चाउमीन समेत अन्य व्यंजन मिलेंगे। एक स्टॉल जीविका का भी रहेगा। यहां कुल 15 स्टॉल लगाये गये हैं। फूड पार्क के पास ही पेयजल के लिए गंगाजल की व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.