रांची, मार्च 21 -- रांची, संवाददाता। भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स, रांची में फूड पाइप (इसोफेगस) फटने के दो दुर्लभ और जानलेवा मामलों का सफल इलाज हुआ। सीनियर कंसल्टेंट डॉ. गौतम चंद्रा के नेतृत्व में दो मरीजों की आपातकालीन सर्जरी की गई। यह बीमारी 'बोएरहावे सिंड्रोम' कहलाती है, जिसमें समय पर इलाज न मिलने पर मृत्यु दर 40% तक हो सकती है। एक मरीज को आयुर्वेदिक क्लेंजिंग के दौरान जबरन उल्टी करने से, जबकि दूसरे कॉर्पोरेट प्रोफेशनल को अत्यधिक शराब के सेवन के बाद तेज उल्टी से यह समस्या हुई थी। सीने और पेट में दर्द के लक्षणों के साथ पहुंचे इन मरीजों की स्थिति अत्यंत नाजुक थी। जटिल सर्जरी और गहन आईसीयू देखभाल के बाद दोनों अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.