नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- ऑस्ट्रेलिया में रह रही एक भारतीय महिला ने फूड डिलीवरी करके मात्र चार घंटे में 7,850 रुपये कमा लिए। इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में मुस्कान ने बताया कि वह डूरडैश ऐप के जरिए डिलीवरी कर रही हैं। शुरू में उन्हें केएफसी से 13 डॉलर की एक डिलीवरी मिली, जिसके बाद ऑर्डर लगातार अच्छे आने लगे। लगभग 2 से ढाई घंटे में ही उन्होंने 74 डॉलर कमा लिए। वीडियो में उन्होंने अपने रोजमर्रा के काम को दिखाया, जिसमें उन्होंने वूलवर्थ्स से चार मिनट में ऑर्डर पिकअप किया और सिर्फ 5 मिनट दूर स्थित घर पर डिलीवरी की। यह भी पढ़ें- क्या ऑपरेशन सिंदूर पर बनने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट आर्मी चीफ देंगे? जानें सच मुस्कान ने बताया कि भूख लगने पर उन्होंने खुद डोमिनोज पिज्जा खाया और फिर डिलीवरी जारी रखी। वीडियो पर लिखा टेक्स्ट लोगों की जिज्ञासा बढ़ा रहा था कि...