देवघर, मार्च 10 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर द्वारा महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का वैश्विक थीम गिव टू गेन रहा, जो उदारता, सहयोग और महिलाओं को देने से प्राप्त होने वाले सामूहिक लाभ पर केंद्रित है। संस्थान ने इसी भावना को अपनाते हुए महिलाओं को कौशल विकास का गुण प्रदान किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन संस्थान परिसर में एक उत्सवपूर्ण समारोह हुआ। जिसमें छात्राओं, महिला कर्मचारियों और परिसर में मौजूद अन्य महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर सभी महिलाओं को संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित फूलों के सुंदर बुके और आकर्षक गिफ्ट हैम्पर भेंट की गई। दूसरे दिन फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट ने एनजीओ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.