फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में साडा पंजाब स्टॉल से उठती देसी घी और मसालों की खुशबू दूर से ही पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेती है। पंजाबी स्वाद का असली जायका परोसता यह स्टॉल मेले में आने वाले लोगों के बीच खासा लोकप्रिय बना हुआ है। मेला शुरू होते ही यहां खाने के शौकीनों की अच्छी-खासी भीड़ जुटने लगती है। स्टॉल पर छोले-भटूरे की गर्मागर्म प्लेटें सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। फूले हुए भटूरे और मसालेदार छोले का स्वाद लोगों को पंजाब की गलियों की याद दिला देता है। इसके अलावा सरसों का साग और मक्के की रोटी भी खास आकर्षण का केंद्र है। ऊपर से डाला गया सफेद मक्खन और साथ में गुड़ व प्याज इस पारंपरिक व्यंजन के स्वाद को और बढ़ा देता है। अमृतसरी कुल्चा और न्यूट्री कुल्चा भी पर्यटकों की पसंदीदा सूची में शामिल हैं। तंदूर में स...