प्रयागराज, अप्रैल 5 -- खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशनबाग स्थित एक फूड कोर्ट के दूसरे तल पर संचालित दुकान पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दुकान में अवैध रूप से गोवंशीय मांस से बनी बिरयानी व अन्य खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। तहरीर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने साथियों को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा, जहां कथित रूप से बीफ बिरयानी, बीफ कबाब सहित अन्य व्यंजनों की रेट लिस्ट दिखाई गई। साथ ही यह भी आरोप है कि इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस गई थी। दुकान से सैंपल लिया गया है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.