पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। ब्रेड कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से कंपनी के जीएम समेत तीन लोगों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मामले में लगाई गई पुलिस की फाइनल रिपोर्ट कोर्ट ने खारिज करते हुए नामजद आरोपियों को तलब किया है। शहर निवासी सुनील कुमार बीते 25 वर्ष से बरेली के सीबीगंज के परसाखेड़ा स्थित ब्रेड निर्माता कम्पनी तेजस फूड्स प्रोडक्ट लिमिटेड के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। बतौर सिक्योरिटी 10 हजार और बारदाना के 50 हजार रुपए कम्पनी के जमा थे। आरोप है कम्पनी ने ब्रेड वापसी के पांच हजार रुपए महीना के हिसाब से पांच साल की धनराशि का भुगतान नहीं किया। तीन साल पहले जब वे ब्रेड बांटने दुकानों पर गए तो वहां पहले से वही ब्रेड मौजूद थी। पूछने पर दुकानदारों ने बताया कि कम्पनी डिस्ट्रीब्यूटर बदल रही है। उन्हें पहले से सस्ती ब्रेड मिल रही है। इस पर उन्होंने कम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.