फूड एक्सपो में उद्यमियों ने जानी नई तकनीक और बाजार की संभावनाएं
बरेली, सितम्बर 19 -- बरेली। आईआईए बरेली चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित इंडिया फूड एक्सपो-2026 के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की। प्रतिनिधिमंडल ने एक्सपो में खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्योगों से जुड़ी विभिन्न इकाइयों के स्टॉलों का अवलोकन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग किसानों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। इंडिया फूड एक्सपो जैसे आयोजन तकनीक, निवेश और व्यापार के नए अवसरों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय सचिव मयूर धीरवानी ने कहा कि इंडिया फूड एक्सपो-2026 उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग, नए उत्पादों की जानकारी और आधुनिक तकनीकों को समझने का प्रभावी अवसर है। यह भी पढ़ें- ट्रेड शो प्रदेश के औद्योगिक विकास को मंच दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.