अयोध्या, मई 11 -- गोसाईगंज, संवादाता। नगर पंचायत गोसाईगंज में फूड इंस्पेक्टर की छापेमारी से व्यापारियों में रोष है। आरोप है कि सप्ताह में दो दिन फूड इंस्पेक्टर नगर में आते हैं तथा अपने को एक विधायक का सहपाठी बताते हुए विभिन्न व्यापारियों से सैंपल भरने के नाम पर लेना-देना करके वापस अयोध्या मुख्यालय चले जाते हैं। व्यापारियों ने बताया कि उक्त इंस्पेक्टर को एक अधिकारी का भी वरदहस्त प्राप्त है। व्यापारियों ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि फूड इंस्पेक्टर ने अपना रवैया न बदला तो बाजार बंद कर फूड विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व मण्डलीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद देवी प्रसाद गुप्ता, गोसाईगंज भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत गुप्ता आदि तमाम लोगों ने व्यापारियों से अवैध वसूली व उनके उत्पीड़न पर रोक लगाने की ...