औरैया, मार्च 20 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे में शुक्रवार दोपहर खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक दुकान से लिए गए बूंदी के लड्डुओं को मानक के अनुरूप न पाए जाने पर नष्ट करा दिया गया। नहर बाजार में दोपहर करीब ढाई बजे सीनियर फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार राय, फूड इंस्पेक्टर वीरन सिंह व विजय कुमार की टीम ने छापेमारी की। टीम ने बबलू की मिठाई की दुकान से करीब 60 किलो बूंदी के लड्डू का सैंपल लिया। जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर लड्डुओं को पास से गुजर रहे बम्बा में फिंकवाकर नष्ट कराया गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि लोगों की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ...