गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फूडकोर्ट की फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.58 करोड़ रुपये की ठगी में शामिल महाराष्ट्र के नंदुरबार निवासी काजल निलेश कुमार दवे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने झारखंड के टाटानगर निवासी विभांशु वैभव मिश्रा के साथ मिलकर निजी कंपनी से यह राशि हड़पने की कोशिश की थी। मुख्य आरोपी विभांशु को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कंपनी मेसर्स अदीप लीजर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक शुभम बथवाल ने बताया कि कंपनी ने वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की लीज मेसर्स ई-बायोस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से ली थी। योजना थी कि परिसर में नौका विहार, रेल विहार और अन्य मनोरंजन सुविधाओं के साथ एक आधुनिक फूडकोर्ट विकसित किया जाएगा। फूडकोर्ट संचालन के लिए 13 अक्तूबर 2024 को मेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.