फूट-फूटकर रोने वाले संजय निषाद कैबिनेट बैठक से दूर प्रयागराज में धरने पर बैठे, अब क्या मांग?
प्रयागराज हिन्दुस्तान, मार्च 23 -- Up News: निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद रविवार को गोरखपुर के अधिवेशन में फूट-फूटकर रोने के बाद, सोमवार को लखनऊ में होने वाली कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बजाय प्रयागराज के श्रृंग्वेरपुर धाम पहुंच गए। यहां वे जीटी रोड (प्रयागराज-लखनऊ मार्ग) पर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि भगवान श्रीराम और निषादराज की मिलन स्थली श्रृंग्वेरपुर धाम में अवैध कब्जे और मस्जिद का निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। जिस समय संजय निषाद धरना दे रहे थे, ठीक उसी समय लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक चल रही थी। बैठक में भाजपा के मंत्रियों के साथ ही सहयोगी दलों सुभासपा के ओपी राजभर, अपना दल के आशीष पटेल और रालोद के अनिल कुमार भी मौजूद रहे।मस्जिद निर्माण और मजार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.