फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरी बहुजन समन्वय समित, प्रदर्शन
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- मेरठ में अनुसूचित जाति की युवती ललिता गौतम की हत्या और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को बहुजन समन्वय समिति के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में अंबेडकर पार्क से कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। मेरठ एसएसपी को सस्पेंड करने के साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों की तत्काल रिहाई व पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि घटना से जुड़े सभी वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जाए। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और शीघ्र न्याय दिलाने की भी मांग की। यह भी पढ़ें- Meerut News: कलक्ट्रेट बवाल में सीओ सिविल लाइन पर गिरी गाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.