कौशाम्बी, मार्च 9 -- कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का शिकार हुए चचेरे भाइयों का सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घर पर मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण दिवंगत लक्ष्मण को मुखाग्नि नहीं दी गई। जबकि, उसके साथ काल के गाल में समाया शनि तो अविवाहित था। दोनों को दफन किया गया। इस दौरान शहजादपुर गंगा घाट पर चीत्कारें गूंजती रहीं। मृतक लक्ष्मण की चचेरी बहन ने सिसकियों के बीच सात फेरे लिए। वहीं, बड़ा भाई श्री राम फूट-फूटकर रोता रहा। परिवार के अन्य सदस्यों की हालत भी देखते नहीं बन रही थी। सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का 24 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रामबहोरी मुंबई में रहकर पहले किसी मिठाई की दुकान पर काम करता था। हालांकि, इन दिनों वह सिलाई का काम करने लगा था। उसके जुड़वा भाई श्री र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.