ललितपुर, मार्च 31 -- मड़ावरा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव से नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गयी। मड़ावरा थाना क्षेत्र निवासी पिता ने सोमवार रात पुलिस को दी सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बीते रविवार सुबह करीब छह बजे घर से लापता हो गई। उसने काफी खोजबीन करते हुए लोगों से बातचीत की तो पता चला कि उसकी बेटी को गांव का ही एक लड़का बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने यह भी बताया कि लड़की अपने साथ 50 हजार भी ले गई है। परिवार ने लड़की की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मड़ावरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि लड़की की खो...